Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बॉलीवुड का स्पेशल छठ, शारदा सिन्हा की आवाज़ में आया नया अल्बम

कल छठ का त्यौहार है और चारों तरफ पूजा की तैयारियां जोरों पर है | न सिर्फ पूजा करने वाले बल्कि बॉलीवुड भी छठ  पूजा को सेलिब्रेट कर रहा है बस बॉलीवुड का अंदाज़ थोडा अलग है|

               sharda

बॉलीवुड के एक्टर क्रांति प्रकाश झा को हाल ही में एक वीडियो में फीचर किया गया है। जिसमें एक खूबसूरत सा छठ माँ की पूजा का गाना है| इस गाने को आवाज़ दिया बिहार की सुप्रसिध्द फोक गायिका पद्म श्री शारदा सिन्हा ने|

अल्बम में एक वर्किंग कपल को दिखाया गया है जो छठ पूजा में घर जाने की तैयारी करता हैं लेकिन किसी कारण वश नहीं जा पाते हैं और फिर आगे पूरा अल्बम इस कहानी पर आधारित है|वीडियो को बहुत अच्छे से तरीके से फिल्माया गया है और गाना भावुक है | इस छठ में रिलीज़ हुए इस  अल्बम के काफी प्रचलित होने की उम्मीद है |

देखिये वीडियो:

  

Leave a Reply

Your email address will not be published.