Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस बार अयोध्या में मनाएगी त्रेता युग जैसी दिवाली, ये होंगे CM योगी के खास कार्यक्रम

रामनगरी अयोध्या बुधवार को वैसी ही दिवाली मनाएगी जैसी त्रेता युग में भगवान राम के अयोध्या लौटने पर मनाई गई थी। त्रेता युग की तरह ही प्रभु राम के स्वागत की जीवंत प्रस्तुतियां होंगी। पूरी रामनगरी और सरयू के घाट दीपों से जगमगा उठेंगे।
इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनेंगे राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी सरकार। छोटी दीपावली सीएम योगी दोपहर 3:15 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और साकेत विद्यालय में प्रभु राम का स्वागत करेंगे। फिर तिलक लगाकर अयोध्या की राजगद्दी सौंपेंगे। इसके बाद करीब 3 किमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

– 1,71,000 दीप प्रज्‍ज्वलित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएंगे। अभी 1,50,000 दीप जलाने का है रिकॉर्ड।

3200 छात्र-छात्राओं का स्वयंसेवी समूह जलाएगा दीप।

18 अक्‍टूबर को ये कार्यक्रम होंगे अयोध्या में-

– सुबह 07.00 बजे से 09.00 बजे तक कंचन भवन से नागेश्वरमधाम मोक्षदायिनी तक अयोध्या की हेरिटेज वाक।

– पूर्वान्ह 09.00 से 10.00 बजे तक महराजा इंटर कॉलेज में मा. सांसद/विधायक द्वारा 108 बच्चों में वस्‍त्र, मिठाई, पटाके आदि का वितरण गरीब व्यक्तियों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्‍शन।

– अपरान्ह 02.00 बजे से 04.00 बजे तक राम के अयोध्या आगमन को दर्शाते हुए भव्य शोभा यात्रा प्रारम्‍भ होकर दो घंटे के अन्तराल में राम कथा पार्क पहुंचेगी।साकेत महाविद्यालय के सामने एकत्र होकर अयोध्या के मुख्य मार्गों से होकर रामकथा समापन।

– अपरान्ह 04.00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या आगमन। रामकथा पार्क में उतरेगा हेलीकॉप्टर।

– 04.05 बजे से 04.30 बजे तक। रामकथा पार्क में शोभा यात्रा के आगमन पर श्रीराम-जानकी का पूजन-वन्दन/आरती, श्रीराम का राज्याभिषेक।

– 04.30 से 04.40 बजे तक। अयोध्या में हो रहे‌ विकास कार्यों सम्बंधी सभी विभागों की परियोजनाओं का शिलान्यास।

– 04.40 से 05.40 बजे तक रामकथा पार्क में ही विशिष्ट अतिथियों का सम्बोधन। मुख्यमंत्री योगी भी करेंगे सम्बोधित।

– 05.40 से 6.00 बजे तक रामकथा पार्क से नये घाट पर प्रस्‍थान।

– 06.00 से 07.00 बजे तक नये घाट पर सरयू जी की आरती तथा मंत्रोच्चार के साथ समस्त घाटों पर दीप का प्रज्वलन प्रारम्‍भ।

– 07.00 बजे से 07.30 बजे तक नया घाट पर सरयू नदी में लेजर शो द्वारा रामकथा का प्रदर्शन।

– 07.30 बजे से 07.40 बजे तक सरयू के तट पर नया घाट के सामने आतिशबाजी का आयोजन।

– 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक रामकथा पार्क में विदेशी रामलीलाओं का मंचन।