Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इन 5 बातों का रखेंगे ख्याल, तो पर्स में हमेशा रहेंगे करारे नोट…

img_20161119021000अगर आपके हाथ में पैसा नहीं ठहरता या फिर घर के सदस्यों की बीमारी में पैसा खर्च होता है तो वास्तु में इसका समाधान है। वास्तु के अनुसार घर में कुछ चीजों को सही करने से घर में Positive energy आने लगती है।

 आपको बता दे कि इससे घर परिवार में सभी की सेहत भी दुरूस्त रहती है और परिवार में खुशहाली भी आती है। घर परिवार में खुशहाली होने पर मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और घर में धन के नए-नए साधन सामने आते हैं। यहां हम आपके बता रहे हैं कुछ ऐसे ही टिप्स जिनकी मदद से घर में वास्तु के अनुसार कुछ बदलाव करके आर्थिक स्थिति को सही किया जा सकता है।
अगर आपको लगता है कि घर में आर्थिक समस्या अधिक हो गई है तो वास्तु के अनुसार घर के साउथ वेस्ट कोने में एक भारी वजन की मेटल की कोई चीज रख दें। इससे धन के नए साधन बनते हैं। अपने घर के दरवाजे को बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दरवाजे 2, 4. 6, 8 की संख्या में हों। यही नहीं घर का मुख्य दरवाजा अगर सिंगल, डबल औक ट्रिपल पोल्डर में होगा तो ये घर की आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा है। घर में जहां भी टूटे दरवाजे हों उन्हें फौरन सही करा लें।
अगर आपके घर के पानी की बोरिंग गलत दिशा में हुई है तो अपने घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर दक्षिण-पश्चिम कोने में लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि घर के North Zone में नीला रंग होना चाहिए। इस जोन में लाल रंग भूलकर भी न कराएं। यही नहीं घर के किचन और टॉयलेट आसपास नहीं होने चाहिए।
घर में धन आगम के लिए ये बहुत जरूरी है कि किचन में डस्टबिन, झाड़ू, वॉशिंग मशीन और मिक्सर गाइंडर न रखें। वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि किचन अग्नि को रिप्रेसेंट करता है। किचन में इन चीजों के होने से पैसा घर से बाहर जाता है और करियर में सफलता के मौके भी कम हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.