Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इन आँखों की मस्ती के मस्ताने हज़ारों हैं

mascara_583d29f814076बड़ी-बड़ी और खूबसूरत आँखे किसी को भी दीवाना बना देती हैं.आँखों पर न जाने कितनी ग़ज़लें और शायरी लिखी गयी हैं। आँखों ही आँखों में बहुत कुछ हो जाता है। महिलाएं अपनी आँखों को खूबसूरत दिखाने के लिए कई तरह के जतन करती हैं लेकिन मस्कारा के बिना आँखों का मेकअप अधूरा नजर आता है। मस्कारा लगाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। सही तरह का मस्कारा चुनना जरूरी है। ये आप मस्कारा किस समय लगाना चाहते है दिन में या रात में और आप किस तरह का लुक देना चाहते है उस पर निर्भर करता है। वाटर बेस्ड मस्कारा ज्यादा देर नहीं टिकता फैल जाता है। सूख भी जल्दी जाता है इसलिए इसे हटाएं भी आसान होता है। वाटर प्रूफ मस्कारा ज्यादा टिकाऊ होता है लेकिन इसको रिमूव करने में काफी वक्त लग जाता है.

मस्कारा लगाने से पहले सबसे पहले आँखों पर से धुल मिट्टी या ऑइल वगैरह साफ कर के टोनर और थोड़ा मोइशचराइजर लगा लेना चाहिए। इसके बाद पलकों पर ऑय शेडो का प्राइमर और फिर ऑय शैडो लगाना चाहिए। इसके बाद ऑय लाइनर लगा लीजिए जैसा आपको पसंद हो पतला या मोटा या जिस प्रकार का लुक आप देना चाहते है। सबसे पहले लैश कर्लर से लैशेज को कर्ल कीजिये। कर्लर को गर्म नहीं करना चाहिए। लैशेज की जड़ों के पास से शुरू करते हुए किनारों तक कर्ल करें। मस्काराब्रश को मस्कारा ट्यूब में घुमाते हुए निकालें। ऊपर की लैशेज पर जड़ों से शुरू करके घूमाते हुए ब्रश चलाइए। मस्कारा बहुत ज्यादा न लगे ये ध्यान रखें। ऐसा न हो की मस्कारे की वजह से लैशेज लटक जाएँ। हर एक बाल पर मस्कारा लग जाना चाहिए। अब मस्कारा को कुछ मिनट सूखने दें। यदि लैशेज को ज्यादा मोटा दिखाना हो तो पहले उस पर ट्रांसपेरेंट पाउडर लगा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.