Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इजरायल के हाइफा में भारतीय शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी

modi-aa_595dbc98eefb9हाइफा/इजरायल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंच गए हैं। इजरायल के दौरे का उनका तीसरा और आखिरी दिन है। इस दौरान वे हाइफा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि प्रदान करेंगे। गौरतलब है कि भारत को अपनी सुरक्षा को अत्याधुनिक बनाने के लिए इजरायल से सहायता मिल सकती है। यह विश्व का एक यहूदी राष्ट्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाइफा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि प्रदान करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार हाइफा वह स्थान है जहां पहले विश्व युद्ध में भारतीय जवानों द्वारा शौर्य का जौहर दिखाया गया।

गौरतलब है कि यहां पर भारत के जवानों ने आधुनिक हथियारों से लैस होकर आटोमन तुर्कों के विरूद्ध युद्ध किया था। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने तलवार, भालों आदि परंपरागत हथियारों से दुश्मन को पराजित किया था। यह युद्ध एक ऐतिहासिक युद्ध था। हालांकि भारत के कई सैनिक शहीद हो गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार 23 सितंबर 1918 को युद्ध हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार बेंजामिन नेतन्याहू के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाइफा पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजराय की संसद में संबोधन भी होगा। मगर इसके पहले वे तेल अवीव पहुंचेंगे और रास्ते में कुछ देर रूकेंगे। शाम करीब 7.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी की उड़ान भर देंगे। यहां वे जी 20 समिट में भागीदारी करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.