Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इंफोसिस कैंपस में महिला इंजीनियर की हत्या, एक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला इंजीनियर का बेरहमी से कत्ल किया गया है। ये महिला इंजीनियर चर्चित कंपनी इंफोसिस में काम करती थी। हत्या के शक में बिल्डिंग के सिक्युरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है।pune-techie_1485749868
 
मीडिया खबरों के मुताबिक रसिला राजू नाम की युवती की हत्या कंप्यूटर केबल से गला घोंट कर की गई। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। रसिला की लाश को हिंजेवाड़ी के राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क में इंफोसिस की नौवीं मंजिल से बरामद किया गया।
 
मौत की उलझी गुत्थी में गिरफ्तार हुए गार्ड से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गार्ड घटनास्थल पर कई बार आया, लेकिन वारदात के बाद वो फरार हो गया। बता दें कि घटना शाम करीब 5 बजे की है। इस दौरान कंपनी का एक अधिकारी रसिला को लगातार फोन मिला रहा था, लेकिन वो जवाब नहीं दे रही थी। 

इसके बाद उसने बिल्डिंग के दूसरे गार्ड को चेक करने के लिए भेजा, तो उसने रसiला को अपने टेबल पर बेहोश पाया। गार्ड ने अधिकारी को इस बारे में जानकारी दी, जिसने मौके पर पहुंच कर पुलिस को खबर की। बताया जा रहा है कि रसiला अपनी छुट्टी के दिन भी ऑफिस में काम करने के लिए आई थी।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.