Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इंदिरा नुई विश्व बैंक की अध्यक्ष पद के लिए नामित, इवांका ट्रंप की हैं पहली पसंद

विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के नाम की रेस में पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नई का भी नाम आ रहा है। द न्यूयार्क टाइम्स की खबर के मुताबित व्हाइट हाउस इंदिला नई के नाम पर विचार कर रहा है। भारत में जन्मीं 63 वर्षीय नूई ने 12 साल तक पेप्सिको का कमान संभालने के बाद पिछले साल अगस्त में पद से इस्तीफा दे दिया था।

बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की पहली पसंद हैं इंदिरा नई।‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक खबर के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने ‘नूई को प्रशासनिक सहयोगी’ बताया है।

बहरहाल ये नाम अभी पहले चरण में हैं और आखिरी मौके तक कई नाम दावेदारी की लिस्ट से बाहर हो जाते हैं। साथ ही अभी ये भी स्पष्ट नहीं है कि खुद इंदिरा इस पद को स्वीकार करेंगी या नहीं?

ये भी खबर आ रही है कि विश्न बैंक के अध्यक्ष पद के लिए खुद इंवाका का नाम भी चर्चा में था। लेकिन पिछले दिनों व्हाइट हाउस ने इसे खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका नामांकन प्रक्रिया में मदद करेगी।

कौन हैं इंदिरा नुई

चेन्नई में जन्मी 63 वर्षीय इंदिरा नुई देश की सबसे ताकतवर महिलाओं में घिनी जाती हैं। 1994 में पेप्सिको से जुड़ी और 2006 में इसकी कमान संभाली। नुई के आने के बाद से ही पेप्सिकों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। साल 2007 में उन्हें पद्म भूषण से भी नवाजा गया। नुई लंबे समय तक फोर्ब्स पत्रिका में 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओम में शामिल रहीं। साल 2018 अगस्त में नुई ने पेप्सिकों से इस्तीफा दे दिया।