Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज रात से बंद हो जाएंगे पेट्रोल पंप

नईदिल्ली: पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएसन ने मुंबई और अन्य राज्यों में शुक्रवार को पेट्रोल पंप देर रात के समय बंद रखने का निर्णय लिया है। डीलर्स ने यह निर्णय जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। पेट्रल डीजल डीलर्स असोसिएसन के अध्यक्ष रवि शिंदे ने बताया कि यह सिर्फ कुछ घंटों के लिए रहेगा क्योंकि रात के समय लोगों को नए नियम समझा पाना मुश्किल होगा इसलिए इस जोखिम से बचने के लिए असोसिएसन ने यह निर्णय लिया है।

pump

डीलर्स ने बताया कि सिर्फ शुक्रवार की देर रात जैसे ही 12 बजेंगे, पेट्रोल पंप बंद कर दिए जाएंगे । इसके बाद शनिवार की सुबह 8 बजे के बाद पेट्रोल पंप फिर से शुरू किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: सरकार ने बीपी को भारत में 3500 पेट्रोल पंप खोलने का दिया लाइसेंस, फ्यूल बेचने वाली बनी 10वीं कंपनी डीलर्स का कहना है कि शुक्रवार रात 12 बजे के बाद जैसे ही नियमों के मुताबिक पुराने नोट बंद कर दिए जाएंगे उसके बाद आम लोगों द्वारा झगड़े किए जाने की संभावना है।
डीलर्स का कहना है कि शुक्रवार रात 12 बजे से 500-1000 रुपए के पुराने नोट बंद होने के बाद से पेट्रोल और डीजल भरवाने वालों की ओर से बड़े झगड़ने की संभावना है। इससे जान-माल का खतरा हो सकता है। इसीलिए पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: सावधान! पेट्रोल पंप वाले इन 7 तरीकों से ऐसे देते हैं आपको धोखा, हमेशा रखें इन बातों का ख्याल
मंगलवार रात से भारत में पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट पर बंदी लगाने के बाद कई जगहों पर बड़े नोट लेने का निर्णय दिया गया।
इसमें पेट्रोल पंप भी शामिल थे लेकिन छुट्टों की किल्लत के कारण दो दिनों में ही कई पेट्रोल पंपों से झगड़े के मामले सामने आए थे।
इसी वजह से पेट्रोल डीलर्स असोसिएसन ने शुक्रवार की रात 12 के बाद सुबह 7.50 बजे तक पेट्रोल पंप बंद करने का निर्णय लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.