Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज पीएम मोदी की रैली के लिए तैयार लखनऊ

लखनऊ उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान और नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को लखनऊ के रमाबाई अंबेड़कर मैदान में परिवर्तन महारैली को संबोधित करेंगे। मोदी की रैली को देखते हुए सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए है01_09_2015-narendra_modi

भाजपा पदाधिकारियों की माने तो परिवर्तन महारैली में लगभघ 10 लाख लोगों के जुटने की संभावना है। मोदी की परिवर्तन महारैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल ही नहीं, पूरे लखनऊ को झंडों, पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया है।

कार्यक्रम के मुताबिक, नरेन्द्र मोदी सोमवार को दोपहर 1.50 पर अमौसी हवाईअड्डे पर उतरेंगे। दोपहर दो बजे रैली स्थल के लिए रवाना होंगे। वह 2.05 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद 3.15 बजे रैली स्थल पर रहेंगे। वह 3.25 बजे हवाईअड्डे पहुंचकर 3.30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने रमाबाई अंबेड़कर मैदान जाकर तैयारियों का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.