Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

zodiac-sign_1459938020मेष : आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती है। रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है।

वृष : भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। संतान को कष्ट होगा।

कर्क : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

सिंह : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

कन्या : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

तुला : वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवन साथी से नोकझोंक हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

धनु : परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

मकर : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। भवन सुख मे विस्तार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ : मन अशांत रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरो से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि संभव है।

मीन : संतान क ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.