Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

astrologyमेष- क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।

वृषभ- ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ लगे। अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखें।

मिथुन- इस समय आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

कर्क- धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

सिंह- जल्दबाजी में कोई काम न करें। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

कन्या- इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

तुला- धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

वृश्चिक- जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है। यह समय आप के लिए भाग्यशाली है।

धनु- यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

मकर- इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। वाणी में कटुता न आने दें।

कुंभ- प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।

मीन- आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.