Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

cn2hCI62_400x400मेष : कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा।

वृषभ : कोई नया सौदा करते समय कागजात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, काम काज में अड़चने आएंगी। जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें।

मिथुन : कानूनी मामलों का निबटारा होगा, शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। ऋणों का भुगतान हो सकता है।

कर्क : आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आए़ंगे।

सिंह : आमदनी को बढाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

कन्या : मन में उत्साह का संचार रहेगा फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।

तुला : वर्तमान स्थितिनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

वृश्चिक : पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा।

धनु : आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आएगी।

मकर : नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेगी।

कुंभ : परिस्थितियां आपके हाथों से निकलती लगेगी किंतु सब कुछ आपके अनुकूल हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

मीन : नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गयी गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.