Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

images (1)मेष- आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

वृषभ- कार्य क्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

मिथुन- शुरूआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी।

कर्क- जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा।

सिंह- आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कन्या- स्वास्थ्य हानि और शारीरिक पीड़ा से परेशान हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक तनाव हो सकता है।

तुला- व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

वृश्चिक- भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।

धनु- आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव शुरू होंगे। ऐसा लगेगा मानों सब आपके खिलाफ ही हो रहा है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

मकर- दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें वरना मान हानि और दूसरी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।

मीन- आपके खर्चे कम हो जाएंगें, फलस्वरूप आपका मन शांन्ति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं अभी भी रह सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.