Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

unnamed (4)मेष: कानूनी मामलों का निपटारा होगा। शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएंगे। ऋण का पूर्ण भुगतान होगा।

वृष: आपके जीवन में तेजी से परिवर्तन होगा। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता करेंगे।

मिथुन: आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

कर्क: आपके मन में उत्साह का संचार होगा। फिर भी यदा-कदा कुछ आशंका बनी रहेगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।

सिंह: वर्तमान समय में व्यवसाय में उन्नति दिख रही है। इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

कन्या: पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य करें। वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा।

तुला: आपको व्यवहारिक होने की जरूरत है। भावुकता नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आयेगी।

वृश्चिक: आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता आ सकती है।

धनु: परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेगी किंतु सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जायेगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

मकर: आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गयी गलती का अहसास होने लगेगा।

कुंभ: व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरूआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।

मीन: आपका कार्यकौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.