Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

images-2-1मेष  : आज आपका दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलने से मन में हर्ष का अनुभव करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक साबित होगा।

वृषभ : आज के दिन आपको सावधानीपूर्वक रहना हैं। आपका मन चिंता से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहेगा। आपके द्वारा अपनाए गए कार्य अधूरे रहेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

मिथुन : आपका दिन विविध लाभों की प्राप्ति करानेवाला साबित होगा। परिवार में बेटे और पत्नी की तरफ से लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ होगा।

कर्क : नौकरी या व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन लाभदायक हैं। नौकरी पेशावालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति की संभावना है। मान-सम्मान के हकदार बनेंगे।

सिंह : आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य साधारण नरम-गरम रहेगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे।

कन्या : आज के दिन नए कार्य शुरू न करें। बाहरी खान-पान से सेहत खराब होने की संभावना है। गुस्सा अधिक होगा। बोलने पर संयम रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव का अवसर आएगा। हित शत्रुओं से संभलकर रहें।

तुला : आपका आज का दिन सफलता और आमोद-प्रमोद से भरा होगा, जिससे पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन सम्बंधी कार्यों में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे। मौज-मस्ती के पीछे खर्च होगा।

वृश्चिक : आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। नौकरी करनेवालो को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

धनु : आपका आज का दिन मिश्र फलदायी हैं। आज आपको पेट सम्बंधी समस्याएं खड़ी होंगी। संतान का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के सम्बंध में चिंता होगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहना हितकर है।

मकर : आज का दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की संभावना रहेगी।

कुंभ : आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं के साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे।

मीन : अपनी वाणी पर संयम रखें। क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। परिजनों द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा। गलत खर्च होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.