Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

rashifal-569a0a11a4030_lमेष : मन नये धनागम की युक्तियों पर केन्द्रित होगा। कार्यक्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। स्वास्य के प्रति सचेत रहें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें।

बृषभ : थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। मन पर नियन्तण्ररख कर्तव्यनिष्ठ बने। मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित होगा। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।

मिथुन : कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वो की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। अभिभावकों से कुछ मतभेद की आशंका है। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।

कर्क : मन सुन्दर विचारो से सिंचित होगा। धार्मिक एवं पारंपरिक कायरें की ओर मन केंद्रित होगा। नये कायरें में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य संपादित होगा। आलस्य कतई न करें।

सिंह : मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई सफलता के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता एवं राजकीय क्षेत्रों के लोग क्रियाशील होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

कन्या : आकस्मिक ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने। नाजुक संबंधों के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करें।

तुला : निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बने। सगे-संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगावें। घर-परिवार में खुशहाल स्थिति होगी।

वृश्चिक : महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया परिश्रम सार्थक होगा।

धनु : सामान्य दिनर्चया के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधो में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी काम पूर्ण करें।

मकर : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने हेतु केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण दायित्व मन पर दबाव बनाएंगे।

कुंभ : मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे।

मीन : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अतरू व्यावहारिक बने। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना होगा। घर में खुशहाली होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.