Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

rashifal-569a0a11a4030_lमेष : बीती बातों को भूलकर वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें।

बृषभ : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आलस्य कतई न करें।

मिथुन : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनभावना न आने दे। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। दूसरों की बात इधर से उधर न करें।

कर्क : रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे।

सिंह : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।

कन्या : आर्थिक प्रगति के लिए मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

तुला : सुन्दर भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।

वृश्चिक : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पडऩे दे। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।

धनु : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति कुछ आकर्षण बढ़ेगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।

मकर : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न आने दे। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।

कुंभ : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, अन्यथा हानि संभव। राजनीतिक सरगर्मियां व्यस्तता बढ़ाएंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।

मीन : आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी, बस धैर्य पूर्वक समय का इंतजार कर लें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं से मन को कष्ट संभव।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.