Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

मेंष (Aries): गणेशजी के कथनानुसार आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मातृ पक्ष से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। उनसे मिली भेंट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे।

वृषभ (Taurus): आज आप अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े हो सकते हैं। परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज नए कामों की शुरुआत न करें। मन शांत रखें और सकारात्मक रहें। सब ठीक होगा।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि व्यापारीवर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियो की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।

 

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापारियों पर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करनेवालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। शारीरिकरूप से स्वस्थ और मानसिकरूप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह (Leo): आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव में मानसिकरूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से संबंधित दर्द से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। क्रोध पर संयम बरतें।

कन्या (Virgo): खान-पान में विशेषरूप से सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। साथ में वाणी पर भी संयम बरतें। अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियो के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखें। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है।

तुला (Libra): आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेषरूप से मना सकते हैं। परिजनों के साथ देशाटन पर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio): आज पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। प्रतिस्पर्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। महिला मित्रों के साथ मेल-मिलाप व प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे एवं अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। बीमारियों से पीड़ितों को राहत मिलेगी।

धनु (Sagittarius): गणेशजी आज आपको क्रोध पर संयम बरतने के लिए कहते हैं। पेट संबंधी बीमारियों की समस्या हो सकती है। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतान के प्रति चिंतित रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। जहां तक संभव हो सके आज प्रवास को टाल दें।

मकर (Capricorn): आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आप स्फूर्ति का अभाव महसूस कर सकते हैं। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। इससे आपका मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। नींद पूरी न होने से स्वस्थ्य गड़बड़ा सकता है।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज आपके मन से चिंता का भार हलका हो जाएगा और आप मानसिकरूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंधो में मधुरता अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।

मीन (Pisces): नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटा दें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे़ में न पड़ें। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।