Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

मेष (Aries): आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति करानेवाला साबित होगा। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि लेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए फिलहाल शुभ समय नहीं है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। हित शत्रु हानि न पहुंचा सकें, इसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

वृषभ (Taurus): आज आपको दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल पर घूमने में दिन बीतेगा। करीबी मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन-लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन (Gemini):आज का दिन यश प्राप्ति के लिए शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों को आज परास्त करेंगे। क्रोध पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।

कर्क (Cancer): गणेशजी आज आपको शांत रहकर गुजारने की सलाह देते हैं। करीबी लोगों से किसी वाद-विवाद के कारण मनमुटाव हो सकता है। आकस्मिक धन-लाभ हो सकता है। फिलहाल किसी यात्रा और नए कार्य की शुरूआत ना करना, हित में रहेगा। पेट से संबंधित समस्याएं सताएंगी।

सिंह (Leo): गणेशजी के मुताबिक आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। किसी बड़े का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेंगे। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में चिंता रहेगी। 

कन्या (Virgo): शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल असफल रहेगी। भाग्य में वृद्धि का योग होने पर भी किसी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है। गूढ़ और आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि मिलेगी।

तुला (Libra): आज के दिन कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। इसके अलावा किसी नए कार्य की शुरूआत भी नहीं करें। वाणी पर संयम रखने से परिवार के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। किसी बात को लेकर समाधान खोजने पड़ सकते हैं। आर्थिक-लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक (Scorpio): परिवार के साथ आज का दिन हंसी-खुशी बीतेगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात सफल रहेगी। दिन तक कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

धनु (Sagittarius): आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कष्टदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा, जिससे किसी के साथ टकरार हो सकती है। वाणी और व्यवहार में संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज आपके हाथों अत्यधिक खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी कामकाज में सावधानी से काम लें।

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आज के लाभदायक दिन में आपके घर में कोई शुभ आयोजन की संभावना है। किसी घरेलु वस्तु की खरीदारी के लिए आज का दिन शुभ है। शेयर बाजार में लाभ होगा। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात फलदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी कर रहे लोगों को लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी के आशीर्वाद के साथ-साथ आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आज आपके सभी काम सरलता से पूरे होते नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आज आप मानसिक रूप से राहत महूसस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। 

मीन (Pisces): आज आप पूरा दिन थकान और बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान से जुड़ी कोई समस्या भी आपको चिंतित रखेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। जिसके चलते प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। आज नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। किसी करीबी के साथ मतभेद बढ़ सकता है।