Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

मेष (Aries): स्फूर्ति और ताज़गी के साथ आज के दिन की शुरुआत होगी। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट से यह खुशी बढ़ जाएगी। गणेशजी कहते हैं कि आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। प्रवास की तैयारी रखें। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। उत्तम भोजन करने का लाभ मिलेगा।

वृषभ (Taurus): आज नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। कोई निर्णय लेने से पहले संभालना आवश्यक है। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। खराब तबीयत आपके मन को भी उदास बनाएगी। परिवार में स्नेहीजनों के विरोध से मतभेद खड़ा हो सकता है। इससे आपको ग्लानि होगी। परिश्रम का उचित मुआवजा न प्राप्त होने के कारण निराशा महसूस करेंगे। आज का दिन खर्चीला साबित होगा।

मिथुन (Gemini): सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत गणेशजी देते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा। जिन्हें जीवनसाथी की तलाश है उनके लिए आज का दिन अनुकूल है। पत्नी तथा पुत्र के साथ समय बिताने से दांपत्यजीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे।

कर्क (Cancer): नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

सिंह (Leo): आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति को प्रभावित करेंगे। पेट सम्बंधी शिकायत अस्वस्थता का अनुभव करा सकती है। नौकरी-व्यवसाय में छोटी-मोटी बाधा आ सकती है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा- प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होंगे और मन की अशांति दूर करेंगे।

कन्या (Virgo): मन और संयम को आज मंत्र बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं, क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित करेंगे। इसलिए सचेत रहें। नए कार्य की शुरुआत स्थगित रखें। जलाशय से दूर रहना हितकर है। अत्यधिक खर्छ होगा। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों में रुचि जगेगी।

तुला (Libra): दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन करेंगे और मित्रों को आमंत्रित करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों या प्रियतमा के साथ सामिप्य आपको आनंद देगा। नए परिधान बनाने का अवसर आएगा। सार्वजनिक मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जीवनसाथी के उष्मापूर्ण सानिध्य का जीभरकर आनंद उठाएंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

वृश्चिक (Scorpio): आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घटेंगी। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध की भावना पैदा हो सकती है। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से सरकते हुए प्रतीत होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होंगे। ननिहाल पक्ष से कोई समाचार मिलने से मन व्यग्र होगा। विरोधी प्रतिस्पर्धियों से संभलने की गणेशजी सलाह देते हैं। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। नए कार्य या योजनाओं का आरंभ न करें।

धनु (Sagittarius): संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। पेट सम्बंधी बीमारियां परेशान करेंगी। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा लाएगी। गुस्से को वश में रखन की गणेशजी सलाह देते हैं। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे। प्रियजनों से मुलाकात रोमांचक रहेगी। वाद-विवाद तथा चर्चा में न उतरें।

मकर (Capricorn): ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थ अनुभव करेंगे। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन में खिन्नता उत्पन्न होगी। समय पर भोजन और शांत निद्रा से वंचित रहना पड़ेगा। स्त्री वर्ग से कोई नुकसान होगा अथवा उनके साथ किसी कारण से तकरार हो सकती है। धन खर्च और अपयश से संभलने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेगा। आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। स्नेहमिलन या प्रवास के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रिय व्यक्तियों का साथ और दांपत्यजीवन में अधिक घनिष्ठता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे।

मीन (Pisces): आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन खुश रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.