Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

hindi_rashifal_27_januaryमेष : कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में प्रारंभिक कठिनाइयों के बाद सफलता मिलेगी।

वृष : धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

मिथुन : किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। मित्रों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क : शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संतान को कष्ट रहेगा।

सिंह : किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।

कन्या : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला : आरामतलबी बढ़ेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी पैतृक व्यवसाय का विस्तार हो सकता है। माता-पिता से धन लाभ संभव है।

वृश्चिक : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। किसी राजनेता से भेंट होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

धनु : अपनी भावनाओं को वश में रखें। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। जीवन साथी से नोकझोंक हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मकर : आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन मानसिक असंतोष रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।

मीन : व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.