Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

मेष:- व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। भगवान विष्णु की पूजा करे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्यार और सहयोग मिलेगा।नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

वृष:- जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें। जल्दबाजी या जोश में आकर लोगों से ऐसे वादे कर सकते हैं जिनको निभाना आपके लिए कठिन है। कुछ लोगों से बहस भी हो सकती है। आने वाले दिनों को लेकर किसी बात का टेंशन भी हो सकता है। पान के पत्ते माँ भगवती पर अर्पित करे । आप लव प्रपोजल भेज सकते हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। नए एग्रीमेंट अभी न करें तो ही अच्छा है। वृश्चिक राशि के स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। सावधान रहें।

मिथुन:- अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी। किस्मत का साथ तो कुछ कम ही मिलेगा। गोचर कुंडली के चौथे भाव में चंद्रमा होने से संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की रिस्क न लें। आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं। वरना परेशानी हो सकती है। इस प्रकार के रहस्य मन में ही बनाए रखें। आपको किसी चीज की जल्दी रहेगी।

जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है सावधान रहें। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। आज पैसों के काम में आप सावधान रहें। हरे कपड़े में मूंग रखकर गणेश मंदिर में दान दें। आपके निजी जीवन में कोई बड़ी बात उलझ सकती है, शांति से किसी मामले को निपटा लें, वरना परेशान हो सकते हैं। अपना मूड ठीक करें, समस्याओं पर सीधी, लेकिन सकारात्मक सोच से बात करें।साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। हल्के विषयों की पढ़ाई में मन लगेगा। ग्लैमर और फैशन डिजाइनिंग से जुड़े छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। सुख मिलेगा।

कर्क:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

बुरी बातें : कई तरह की बातें दिमाग में चलने से आप अपने काम पर पूरी तरह मन नहीं लगा पाएंगे। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है। आप कुछ कामों के नतीजों को लेकर असंतुष्ट भी हो सकते हैं। आज आप अपने जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें। आज आपको किसी तरह के दबाव में काम करना पड़ सकता है। आज आपको वाहनों और मशीनों से भी सावधान रहना चाहिए। कोई काम करते-करते आपको चोट भी लग सकती है।

 21 शनिवार शनि मंदिर में दीप दान करे। विवाह प्रस्ताव भेजना चाहते हैं तो रुक जाएं, जल्दबाजी करना भी ठीक नहीं है। आप आज लोगों से मिलेंगे और आपकी मुलाकात आज सफल भी होगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। आज किसी को उधार न दें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुराने दुश्मन आज आपके दोस्त बन सकते हैं। पहल आपको ही करनी पड़ेगी। मानसिक तनाव हो सकता है। पेट संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

सिंह:- मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।आज आप फालतू चिंता से बचें।  खर्च की स्थिति बन सकती है।

मन में दबी कोई पुरानी बात आज आपको परेशान भी कर सकती है। ऐसी बातों को मन से निकालने की कोशिश करें जो आपको परेशान करती हैं। प्रणय संबंधों में नाटकीय तरह से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

 शिव मंदिर में पंचामृत चढ़ावे। पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन इतना खास नहीं है, जितना सोच रहे हैं। आज आपकी सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम भी मिलेगा।

कन्या:- दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी। रोजमर्रा के कुछ कामों में आपका मन नहीं लगेगा। कुछ बातें आज आपको परेशान कर सकती हैं। किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस करेंगे। कुछ लोग आपके लिए परेशानी पैदा करने से नहीं चूकेंगे। पुरानी बातें आपके दिमाग में चलती रहेगी।

रुका हुआ पैसा प्राप्त करने के लिए आप आज कुछ प्लानिंग भी कर सकते हैं। आटे की गोलियां बना कर नदी या तालाब में डालें। लव प्रपोजल भेजना चाहते हैं तो दे दें। समय अच्छा है, सफलता मिल सकती है।

आज आपका पूरा ध्यान अपने संबंधों पर केन्द्रित रहेगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। कुछ स्टूडेंट्स का मूड खराब भी हो सकता है। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।

तुला:- जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। कन्फ्यूजन की स्थिति में भी फंस सकते हैं। आपको रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी होगी। घमंड और गुस्से पर कंट्रोल करें। दूर्वा की माला भगवन श्री गणेश जी को चढ़ावे। पार्टनर आपकी भावनाओं समझेगा। पार्टनर का मूड भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। थोड़ा मानसिक तनाव भी होगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

वृश्चिक:- व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे। नया निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन महसूस होगा। आपको सावधान रहना होगा। कुछ मामलों में आप जिद्दी भी हो सकते हैं।बड़ के पत्तों पर राम लिख कर हनुमान जी को चढ़ाएं। प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। बिजनेस सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा

धनु:- शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे। नौकरी और धंधे की रुकावटें आज भी रहेगी। काम करने वालों को आपसे जलन हो सकती है। बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं।

ऑफिस में किसी तरह का विवाद होने के योग बन रहे हैं। कोई आपके काम या काम करने के स्टाइल का गलत मतलब भी निकाल सकता है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। आपका मन कमजोर हो सकता है और सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें।

जवाबदारी और होड़ में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। दोस्तों और भाइयों से सहयोग कुछ कम ही मिल पाएगा। एक मुठ्ठी चने की दाल किसी मंदिर में दान करें।आज पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है। प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो कर दें। बिजनेस में जोखिम न लें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। ध्यान रखें।

मकर:- कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय और पैसा भी खर्चा हो सकता है। किसी न किसी मसले को लेकर आज आप और आपके जीवनसाथी में असहमति हो सकती है। सावधान रहें कि कोई बात ज्यादा न बिगड़ सके।

आप सुस्त रहेंगे, तो इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। किसी दोस्त की अनदेखी न करें। काम पूरे होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सिर में आंवला तेल लगाएं। इन सात दिनों में पार्टनर की इच्छा पूरी करेंगे और प्यार भी बढ़ा हुआ रहेगा। आपके कॉन्टैक्ट और मजबूत हो जाएंगे। धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स दौड़-भाग से परेशान रहेंगे। मुंह और दांतों के पुराने रोग फिर से होंगे। भोजन में लापरवाही न करें।

कुम्भ:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। कई तरह की बातें दिमाग में चलने से आप अपने काम पर पूरी तरह मन नहीं लगा पाएंगे। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है। आप कुछ कामों के नतीजों को लेकर असंतुष्ट भी हो सकते हैं।

आज आप अपने जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें। आज आपको किसी तरह के दबाव में काम करना पड़ सकता है। आज आपको वाहनों और मशीनों से भी सावधान रहना चाहिए। कोई काम करते-करते आपको चोट भी लग सकती है। 5 लोंग लाल कपड़े में बांध कर अपने साथ रखें। विवाह प्रस्ताव भेजना चाहते हैं तो रुक जाएं, जल्दबाजी करना भी ठीक नहीं है।

आप आज लोगों से मिलेंगे और आपकी मुलाकात आज सफल भी होगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। आज किसी को उधार न दें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुराने दुश्मन आज आपके दोस्त बन सकते हैं। पहल आपको ही करनी पड़ेगी। मानसिक तनाव हो सकता है। पेट संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

मीन:- यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व। पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आज अपनी ही गलतियों से। खासकर आलस्य और लेटलतीफी के कारण आप किसी समस्या में फंस सकते हैं। कोई अधिकारी या परिवार का बुजुर्ग आपके लिए परेशानी की स्थिति पैदा कर सकता है।

योजना पर काम शुरू नहीं हो पाएगा। सोचे हुए कुछ काम नहीं हो पाएंगे। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। घर से ऑफिस आने जाने में थोड़ी समस्या महसूस हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, और हर स्थिति में विनम्र बने रहें। आज आपको खानपान पर भी कंट्रोल रखें। आते की गोली  मछलियो को खिलाएं ।

पार्टनर आपकी हर बात समझेगा और आप से सलाह लेगा। प्यार के लिए आज आपको समय मिलेगा। लव लाइफ  अच्छी रहेगी। पार्टनर को अचानक खुशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा भी हो सकता है। आपके लिए समय अच्छा है, बस थोड़े सावधान रहें। स्टूडेंट्स पर पढ़ाई का दबाव रहेगा। पढ़ाई में मन नहीं लग पाएगा और आलस्य से भी परेशान हो सकते हैं। एकाग्र होने की कोशिश करें।सिरदर्द और बदन दर्द से परेशान होना पड़ सकता है। कोई चीज कहीं रख कर भूल भी सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.