Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

rashifal-in-hindi (3)मेष- मन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा, माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न होगी। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा ।

वृष-आज भाग्य सहायक रहने पर भी कुछ क्षेत्रों में असफलता के योग हैं। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है।

मिथुन- रोजगार प्राप्ति के संकेत मिलेंगे। व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शॉपिंग करके सुख मिलेगा।

कर्क- आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

सिंह- धन-व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज विरोधियों से परेशानी होगी। अकारण विवाद की आशंका रहेगी।

कन्या- मन में उदासी रहेगी। आज राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रभाव बना रहेगा।

तुला- आज प्रयासों में समय रहते सफलता मिलेगी। आजीविका प्राप्ति के नए मार्ग मिलेंगे। शुभ चिंतकों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय के लाभ में वृद्धि होगी।

वृश्चिक-कुछ झंझट उत्पन्न होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

धनु- कार्यक्षेत्र से जुड़े कई मसले सुलझ सकते हैं। समय नए निवेश के लिए अच्छा नहीं है, किसी भी प्रकार का निवेश फायदेमंद नहीं होगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।

मकर- घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा, जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है।

कुंभ- यदि आप नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें, बाहर के खाने से बचें।

मीन- आपका समय परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा, जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.