Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

hindi_rashifal_25_march_1मेष- वर्तमान स्थितिनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

वृष- पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा।

मिथुन- आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आएगी।

कर्क- आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेंगी।

सिंह- परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेगी किंतु सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जायेगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

कन्या- आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गयी गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

तुला- व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरूआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।

वृश्चिक- कोई नया सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, काम काज में अड़चने आयेंगी। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।

धनु- आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान करेंगा।

मकर- स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ेगा। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बारम्बार आएंगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कुंभ- आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।

मीन- आप आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवन साथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उद्वेलित रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.