Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

aaj-ka-rashifal-1474514550-2मेष : क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। संतान को कष्ट होगा।

वृष : संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति से धनलाभ हो सकता है।

मिथुन : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना भी है। खर्च बढ़ेंगे।

कर्क : धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह : आय वृद्धि के स्रोत बढ़ सकते हैं। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कन्या : किसी पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।

तुला : आलस्य की अधिकता रहेगी। भवन सुख का विस्तार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी।

वृश्चिक : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।

धनु : आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।

मकर : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन : मानसिक असंतोष रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.