Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

rashifal-daily.jpg (1)मेष- इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

वृष- धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

मिथुन- जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं उनके लिए समय बेहतर है। पूर्ण रूप से यह समय आपके लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

कर्क- यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

सिंह- इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता न आने दें।

कन्या- आपको अपने प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।

तुला- आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।

वृश्चिक- आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दी न करें।

धनु- सोच समझकर बोलें और इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो। शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो अच्छे अवसर खो देंगे।

मकर- रुका हुआ धन वापस आएगा। संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह एक मिश्रित समय है।

कुंभ- आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन- व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार विस्तार के लिए समय अनुकूल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.