Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

rashifal-in-hindi (1)मेष- किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। विपरीत लिंगी से उचित दूरी बनाए रखें वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं।

वृषभ- कार्यस्थल पर किसी से उलझें नहीं। अनावश्यक वार्तालाप इसका कारण बन सकता है। घर पर खुशी का वातावरण रहेगा।

मिथुन- अपना धैर्य बनाए रखें। गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। प्रतिउत्तर देते समय सावधानी बरतें, अधिक जोखिम न उठाएं।

कर्क- दिनचर्या व्यस्थ रह सकती है और आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

सिंह- घरेलू वातावरण अनुकूल बना रहेगा। जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है।

कन्या- यदि आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें, बहार के खाने से बचें।

तुला- पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से अपने पक्ष में कर पाएंगे।

वृश्चिक- अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर सामने आएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, वे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

धनु- वैवाहिक अथवा प्रेम सम्बंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।

मकर- प्रेम सम्बंधों के प्रति लापरवाही बरतनें से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं सोच-समझकर बनाएं।

कुंभ- जीविका के क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।

मीन- कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। किसी बाहरी व्यक्ति से लाभ हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.