Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

7091_rashifal_08_aug (1)मेष- विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुदृढ़ बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

वृषभ- बदलता मौसम सेहत खराब कर सकता है। माता-पिता से अनबन होने की आशंका है। अनावश्यक क्रोध न करें। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।

मिथुन- सोच-समझकर बोलें। ऐसा कुछ भी न करें जिससे कोई आहत हो जाए। यदि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं।

कर्क- फंसा हुआ धन वापस आएगा। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है।

सिंह- आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या- व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।

तुला- यह समय सभी के लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है। इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे।

वृश्चिक- पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

धनु- आज नए कार्य सम्पादित होंगे। जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। बिगड़ती हुई धन की स्थिति अब थोड़ी राहत देने वाली हो जाएगी।

मकर- घर, गृहस्थी, दाम्पत्य से संबंधित मामलों का तनाव ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।

कुंभ- मानसिक तनाव भी कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

मीन- भाग्य और धर्म पर ध्यान केन्द्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता बढ़ेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.