Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का पंचांग:आज इस समय भूलकर भी न करें कोई काम, है अशुभ घड़ी

ज्योतिष डेस्क|

पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। मुहूर्त का अपना विशेष महत्व है। प्रत्येक कार्य शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। अभिजीत मुहूर्त किसी भी कार्य को आरम्भ करने के लिए बहुत से श्रेयष्कर है। राहुकाल में कोई भी कार्य ना शुरू करें। चंद्रमा जिस राशि में स्थित हो उसका भी अपना एक महत्व है। उस ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही तेजस्वी  होते हैं। वे संपन्न तथा भाग्यशाली होंगे। उनका अपना एक अलग सामाजिक महत्व होगा। वे संगीत तथा खेल के प्रेमी होंगे। उनके मित्रों की संख्या ज्यादा होगी। माता पिता के आज्ञाकारी होंगे तथा आजीवन उनके आदेशों का पालन करेंगे। वे सफल प्रशासक हो सकते हैं। खेल में भी जाने के अवसर मिल सकते हैं। वे यारों के यार होंगे। उनके पास खूब चल तथा अचल संपत्ति होगी। यदि वे फिल्म तथा साहित्य के फील्ड में कार्य करें तो बहुत बेहतर होगा। प्रायः  डाक्टर होने की संभावना भी रहती है। इनका प्रशासनिक पावर बहुत बेहतर होगा। ये किसी को भी प्रभावित कर लेंगे। इनकी छवि बहुत ही सुंदर होगी। ऐसे जातक अभिनय के फील्ड में भी बहुत नाम कमा सकते हैं। इनकी विदेश यात्राएं खूब होती हैं। प्रायः जन्म स्थान से दूर ही रहेंगे।

आज का पंचांग-26 मई

  • माह- ज्येष्ठ
  • पक्ष-कृष्ण
  • वार-रविवार
  • तिथि-  सप्तमी 08:50am तक फिर अष्टमी
  • नक्षत्र-  धनिष्ठा01:16pm तक फिर शतभिषा
  • करण- करन 08:50am तक फिर बालव
  • सूर्य राशि-वृष, स्वामीग्रह-शुक्र
  • चंद्र राशि- कुम्भ राशि,स्वामीग्रह-शनि
  • सूर्योदय- 05:30am
  • सूर्यास्त- 07:05pm

शुभ मुहूर्त- अभिजीत मुहूर्त -11:51 am से12:45 pm
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-सायंकाल 04:30pm से 06 बजे तक

सोर्स:टाइम्स नाउ