Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आंखों में आंसू लिए विदाई से पहले दुल्हन ने निभाई मतदान की रस्म

Lakhimpur/Dev Srivastava: वैसे तो शादी के बाद डोली में बैठा कर अपनी ससुराल को विदा हो जाती है। लेकिन विदाई के दिन मतदान पड़ जाने के चलते एक नवविवाहिता ने अलग ही मिशाल पेश की। आंखों से झलकते आंसू अपने परिवार से बिछडऩे का गम बयां कर रहे थे। फिर भी विदाई से पहले दूल्हन ने लोकतंत्र के प्रति अपने अधिकार की रस्म अदा की। दूल्हन के जोड़े में सज-धज कर मतदान केंद्र पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
  14_resized

शहर के मोहल्ला अयोध्यापुर निवासी विनोद जायसवाल की बेटी तनु की शादी 14 फरवरी को थी। पीलीभीत से बारात आई थी। रात को शादी की रस्म अदा हुईं। बुधवार को दूल्हन की विदाई होनी थी। साथ ही खीरी जिले में चुनाव था। लिहाजा दूल्हन ने विदाई की रस्म से पहले लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। अपने परिजनों के साथ तनु शादी के जोड़े में बूथ पर पहुंची। उसे सजा-धजा देखकर प्राथमिकता के तौर पर बूथ के अंदर ले जाया गया। सूचना पाकर जिलाधिकारी आकाशदीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने तनु का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
  मतदान के वक्त भी तनु की आंखों से आंसू झलक रहे थे। अपनो से हो रही दूरी का गम साफ नजर आ रहा था। हालांकि लोकतंत्र को मजबूती देने की प्रक्रिया में सहभागिता के मामले में उसके चेहरे पर संतुष्टि के भाव भी साफ थे। अपने मताधिकार का प्रयोग कर तनु घर पहुंची। इसके बाद उसकी विदाई की रस्म अदा की गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.