Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अॉफिस में ज्यादा समय बिताना पड़ सकता हैं पत्नी पर भारी!

पति का बिजनेस या फिर अच्छी नौकरी होना बहुत जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑफिस में ज्यादा टाइम बिताने वाले पतियों की पत्नियों में तनाव और बैचेनी की शिकायत ज्यादा पाई जाती है। यह बात एक शोध में सामने आई है कि शादी-शुदा जिन्दगी में पति का पत्नी को कम समय देना पत्नियों की सेहत पर बुरा असर डालता है। आइए जानते हैं इससे कैसे निपटा जा सकता है।
 2016_8image_12_16_41700150500-ll– समय की कमी के कारण होने वाली परेशानियां
 
 1. पत्नियां हर छोटे से छोटे फैसले का लिए पति की राय लेना चाहती है लेकिन पति के बिजी होने के कारण और आपस में बात ना होने के कारण इससे तनाव बढता है।कई बार तो रिश्ता भी टूटने की कागार पर आ जाता है।
 
 2. इससे पत्नी के मन में पति के लिए शक भी पैदा हो सकता है। पत्नियों को आपके जीवन में उनका महत्व कम लगने लगता है। जिसके कारण पत्नियों में तनाव बढ़ जाता है।
 
3. आपस में बात शेयर ना करने के कारण पत्नी मानसिक रोग से भी घिर जाती है। जिसका पता कई बार देर से चलता है, जो रिश्तों के लिए बुरा हो सकता है।
 
 
4. काम की भागदौड़ में कई बार आप जान ही नही पाते कि आपने अपने परिवार को कितना पीछे छोड़ दिया है। इस तरह से दिलों में दूरियां बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है। 
 
– कैसे दूर करें
 
1. अपने काम से जुड़ी हर छोटी और बड़ी परेशानी के बारे में अपनी पत्नी से खुल कर बात करें।
 
 2. ऑफिस से उसे दो-चार बार फोन करतें रहें। 
 
 3. रात का खाना परिवार के साथ ही खाएं। ये छोटी सी कोशिश आपके परिवार को बांध कर रखने में मदद करेगी।
 
4. पत्नी की जिम्मेदारी को समझे और कोशिश करें पूरा भी करें।
 
 5. माना ऑफिस जरूरी होता है, पर कभी कभी छुट्टी लेकर पत्नी के सरप्राइज करें। एक पत्नी को इसकी बहुत जरूरत होती है कि उसका पति उसे बाकी सारे रिश्तों से स्पैशल महसूस करवाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.