Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अम्‍मा की मौत के बाद AIADMK की कमान अब शशिकला के हाथों में, बनी पार्टी की महासचिव

28th_jaya-5p9_2129324fनई दिल्‍ली : जयललिता के बाद पार्टी का रिमोट शशिकला के पास जाने की अटकलें पहले से ही तेज थी।  इससे पहले खबर आई थी कि पार्टी की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्तियों में उन्हें चिनम्मा(छोटी अम्मा) कहकर भी संबोधित किया गया है। अन्ना द्रमुक में पार्टी अध्यक्ष का पद नहीं है। यहां जनरल सेक्रेटरी के रूप में जयललिता ही सर्वेसर्वा थीं।  लेकिन उनके निधन से यह पद खाली पड़ गया। जानकारों की नजर में शशिकला की आंखे इसी पद पर गड़ी हैं। लेकिन अब तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के बाद ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की कमान संभालने वाली प्रबल दावेदार शशिकला नटराजन पार्टी की महासचिव होंगी। पार्टी के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.