Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी अभी : PM मोदी ने बताया कि सड़क मार्ग से सात गुना सस्ता है जल मार्ग…

भावनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 650 करोड़ रूपए की लागत वाले घोघा – दहेज जलमार्ग पर फेरी सेवा के संचालन का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण सेवा बताया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने इस क्षेत्र के विकास और घोघा – दहेज जलमार्ग को लेकर कार्य नहीं किया। सरकार इस क्षेत्र में कार्य कर रही है। मौजूदा सरकार बंदरगाहों के विकास के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने पी फार पी पोर्टस फार प्रास्पेरिटी का मंत्र देते हुए कहा कि देश में विकास हेतु बंदरगाहों का विकास बेहद आवश्यक है। उनका कहना था कि बंदरगाह की सागरमाला परियोजना से लगभग परियोजना से 1 करोड़ रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि समुद्र मार्ग सड़क मार्ग से सात गुना सस्ता है। सरकार विभिन्न क्षेत्रों में जलमार्ग के विस्तारीकरण पर कार्य कर रही है साथ में यह प्रयास किए जा रहे हैं कि अन्य क्षेत्रों में भी फेरी सेवा प्रारंभ की जा सके।

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने वापी से कच्छे के मांडवी तक विकास कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने उद्योगों को पर्यावरण के नाम पर रोकने को लेकर भी पूर्ववर्ती सरकार की आलोचना की। उनका कहना था कि जब वे मुख्यमंत्री के पद पर थे तब उन्हें गुजरात के विकास के लिए जमकर संघर्ष करना पड़ा था।