Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी अभी हुआ बड़ा हादसा: UP में बांदा के नजदीक बेपटरी हुई वास्को डि गामा-पटना एक्सप्रेस, 3 लोगों की मौत, 8 घायल

वास्को द गामा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर प्रदेश में बांदा के नजदीक एक बड़े हादसे का शिकार हुई है। हादसे में 3 लोगों की मौत और 8 घायल हुए हैं। शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे में ट्रेन की 13 बोगियां अचानक के पटरी गईं। हादसे की जोरदार आवाज सुनकर यात्रियों में हड़कंप मच गया।
मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वास्को द गामा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन तडके करीब 4.20 बजे हादसे का शिकार हुई है। हादसे में हुई 2 यात्रियों की मौत की अभी तक आधिकारिक  तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद उत्तर मध्य रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर जारी किये हैं. इलाहाबाद हेल्पलाइन नंबर- 0532.1072, 0532-2408149,2408128, 2407353. मिर्जापुर का हेल्‍पलाइन नंबर 05442..1072, 05442-220095,220096 और चुनार हेल्पलाइन नंबर-05443..1072, 05443-222487,222137, 290049 है.