Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी-अभी: यूपी के सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी की बधाई

_95367212_22ce84b3-7b1c-4236-ab40-402b3dcca39eलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैसाखी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, “बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परंपरा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है।

नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की समृद्ध कृषक परंपराओं और मिली-जुली संस्कृति का भी परिचायक है। इस दिन दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कामना है कि हर्ष और उल्लास का पर्व बैसाखी सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.