Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी अभी: भगवा हुआ यूपी, 300 सीटों के करीब बीजेपी!

Varanasi: Prime Minister Narendra Modi at a road show in Varanasi on Saturday. PTI Photo (PTI3_4_2017_000048B)

लखनऊ। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरू में पोस्टल बैलेट्स की गिनती हो रही है। होली से पहले यूपी भगवा होली खेलता नजर आ रहा है। रुझानों के मुताबिक, भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी अपने दम पर 300 सीटें हासिल करती नजर आ रही है।

362 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इनमें से 252 पर भाजपा और सहयोगी दल आगे हैं। अखिलेश और उनके सहयोगी 70 सीटों पर आगे चल रहे हैं। बसपा के खाते में 29 सीटें जाती दिख रही हैं।

जिन इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैलियां की, वहां भाजपा को भारी बढ़त मिलती दिख रही है।

सभी बड़ी शहरों में पर भाजपा आगे चल रही है। यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 202 सीटों की दरकार होती है।

ये है दिग्गजों का हाल

-लखनऊ कैंट से मुलाय सिंह परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव पीछे चल रही हैं। कांग्रस छोड़ भाजपा में आईं रीता बहुगुणा जोशी आगे चल रही हैं।

-सरोजनी नगर सीट से भाजपा की स्वाति सिंह पीछे चल रही हैं। यहां सपा के अनुराग यादव आगे। अनुराग, अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं।

– सरधना से संगीत सोम आगे चल रहे हैं। कुंडा से निर्दलीय बाहुबली राजा भैय्या आगे चल रहे हैं। अयोध्या से सपा के पवन पाण्डेय विजयी होते नजर आ रहे हैं।

-नौतनवां से निर्दलीय अमनमणि त्रिपाठी आगे चल रहे हैं। इन्होंने जेल में रहकर चुनाव लड़ा था और पत्नी की हत्या के आरोपी हैं।

-मऊ से पहले बसपा के मुख्तार अंसारी आगे चल रहे थे, लेकिन बाद में सपा अल्ताफ जीतते नजर आ रहे हैं।

-मथुरा से भाजपा के श्रीकांत शर्मा जीतते नजर आ रहे हैं।

-जसवंतनगर से शिवपाल यादव पीछे चल रहे हैं।

-रामपुर से सपा प्रत्याशी आजम खान पहले पीछे चल रहे थे। फिर आगे हो गए।

-इलाहबाद उत्तर से भाजपा के सिद्धार्थनाथ सिंह आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.