Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी-अभी: चीनी सैनिकों ने फिर की घुसपैठ, सिक्किम में भारतीय सेना के दो बंकरों को किया तबाह

Captureचीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करके दो बंकरों को बर्बाद कर दिया है। ये चीनी सैनिक सिक्किम में घुसपैठ करके भारतीय क्षेत्र में ही जमे हुए हैं, और उन्हें रोकने के लिए भारतीय सुरक्षाबलों ने पिछले 10 दिनों से उनकी घेरेबंदी की है। यही नहीं, चीनी सैनिकों ने कैलाश मान सरोवर यात्रा पर जा रहे दर्शनार्थियों के जत्थे को भी रोक दिया है।
 
चीनी सैनिकों की घुसपैठ सिक्किम-भूटान-तिब्बत सीमा पर डोका ला दर्रे में हुई है। इस जगह पर साल 2008 में भी चीनी सैनिकों ने घुसपैठ करके भारतीय बंकरों को बर्बाद किया था। डोका ला दर्रे इलाके के लालटेन एरिया में चीनियों ने ये दुस्साहसिक कार्रवाई की है।

चीनी सैनिकों की ताजी घुसपैठ और सीनाजोरी के बीच शीर्ष अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग भी हुई थी। पर 20 जून को हुई इस फ्लैग मीटिंग के बाद भी तनाव कम नहीं हुआ, जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने चीनियों को रोकने के लिए मानव श्रृंखला बना दी है। कुछ सैनिकों ने चीनियों का वीडियो भी बनाया है। 

चीनी सैनिक लगातार भारतीय क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें भारतीय सेना के जवान लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल(एलएसी) पर रोक कर रखा हुआ है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.