Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी अभी : UP के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की बिगड़ी सेहत, अस्पताल में कराया भर्ती

लखनऊ। उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की सेहत बिगड़ गई है। उन्हें यहां के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। दरअसल उनकी फिजियोथेरेपी एक निजी चिकित्सालय में की जा रही थी। इसी दौरान उनके अंगों ने प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। गौरतलब है कि तिवारी को मस्तिष्क पक्षाघात की परेशानी का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में उन्हें 20 सितंबर को मैक्स सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। इस मामले में उनके सहायक ने कहा कि शाम करीब 4 बजे एनडीतिवारी की फिजियोथेरेपी चल रही थी इसी दौरान उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया।

उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी ने चिकित्सकों के दल को सूचना दी। जिसके बाद तिवारी को आईसीयू में भर्ती करवा दिया गया। एनडी तिवारी आंध्रप्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं। एनडी तिवारी अपने पुत्र रोहित शेखर द्वारा न्यायालयीन वाद दायर करने के कारण सुर्खियों में रहे थे। वे कांग्रेस के एक कद्दावर नेता और कुशल राजनीतिज्ञ थे।