Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी-अभी कांग्रेस को बड़ा झटका : पोल मैनेजर आशीष कुलकर्णी ने कांग्रेस को हिन्दू विरोधी बताकर दिया इस्तीफा

नईदिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पोल मैनेजर आशीष कुलकर्णी ने इस्तीफा दे दिया है। आशीष द्वारा इस्तीफा दिए जाने से कांग्रेस की कैंपेनिंग पर असर हो सकता है। जहाॅं एक ओर कांग्रेस राजनीतिक तौर पर पुर्नजीवन का प्रयास कर रही है वहीं दूसरी ओर आशीष कुलकर्णी द्वारा इस्तीफा दिए जाने से कांग्रेस की परेशानी बढ़ गई है।

माना जा रहा है कि यदि आशीष कुलकर्णी भाजपा के समर्थन में आए तो कांग्रेस की परेशानी बढ़ सकती है। आशीष कुलकर्णी ने कांग्रेस को हिंदू विरोधी दल बताया। माना जा रहा है कि वे हिंदूवादी एजेंडे की ओर हैं। 

कुलकर्णी वर्ष 2009 से कांग्रेस के वाॅर रूम, 15 जीआरजी से संबंधित हैं। कांग्रेस ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़े हैं। कुलकर्णी के पास कांग्रेस के ब्रह्मास्त्रों की जानकारी है।

उन्होंने तीन पन्ने के इस्तीफे में मंशा और पंसद जाहिर कर दी है। आशीष कुलकर्णी भारतीय जनता पार्टी के वाॅर रूम में शामिल होने जा रहे हैं मगर भारतीय जनता पार्टी की परिस्थितियां व रणनीति इस तरह की हो रही है कि उससे इन्कार नहीं किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.