Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी-अभी: आतंकी संगठन ISIS के सदस्य ने माॅस्को में लोगों पर चाकू से किया हमला

मॉस्को। रूस में चाकूबाजी की एक घटना को लेकर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक ने जिम्मेदारी ली है। हालांकि अधिकारियों ने इसे प्रारंभिक तौर पर आतंकी हमला मानने से इन्कार कर दिया है। आईएसआईएस की प्रचार एजेंसी अमाक के माध्यम से इस घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ने ली है। हमले में करीब 8 लोग घायल हो गए थे। रूस के सुरगुट शहर में छूरेबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को इस्लामिक स्टेट का विद्रोही बताया गया है।

कहा गया है कि कुछ लोगों पर चाकू से एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। ये लोग घायल हो गए। इस तरह से घायल हुए लगभग 7 लोगों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। एजेंसी द्वारा कहा गया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और हमलावर के बीच मुठभेड़ हो गई और माॅस्को से लगभग 2100 किलोमीटर दूर हुई इस मुठभेड़ में आईएसआईएस का सदस्य मारा गया।

इस हमले के हमलावर की पहचान नहीं हुई है। जबकि इसी तरह का एक हमला फिनलैंड के तुर्कू में हुआ था। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। यह हमला 18 वर्ष के एक मारेक्को निवासी लड़के ने किया था। हमले में करीब 2 लोग मारे गए हैं। पुलिस ने हमलावर की खोज में कई स्थानों पर छापे मारे। जब हमलावर मिला तो उसके पैर में गोली मारी गई। पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया था। पुलिस इस तरह के हमलों को लेकर गंभीर हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.