Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी-अभी आई ये बड़ी खबर, अमेरिका ने भारतीय तीरंदाजी टीम के पांच सदस्यों को वीजा देने से किया इनकार

Captureप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका ने वहां वर्ल्ड कप खेलने जा रही भारतीय तीरंदाजी टीम के पांच सदस्यों का वीजा रोक दिया है। इस कार्रवाई से सॉल्ट लेक सिटी में 18 से 26 जून को होने वाले वर्ल्ड कप में भारत की महिला टीम कंपाउंड वर्ग में नहीं खेल पाएगी। यह पहला मामला नहीं है जब अमेरिका ने भारतीय तीरंदाजों को वीजा देने से इनकार किया है।
अमेरिकी दूतावास के रवैये से खफा आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस मामले को वर्ल्ड आर्चरी फेडरेशन के समक्ष उठा दिया हैै। एएआई ने वर्ल्ड आर्चरी से गुहार लगाई है कि वह इस मुद्दे पर अमेरिकी दूतावास और आयोजनकर्ताओं से बात कर तीरंदाजों को वीजा दिलवाएं।

अमेरिका ने सेना के सना तोंबा सिंह के अलावा इशांबी देवी, मिलिंद अनिल हिवराला के साथ कोच प्रकाश राम और साई के फिजियो सुखदेव मोहंता का वीजा रोका है। खेल मंत्रालय अपने खर्च पर इस वर्ल्ड कप केलिए 16 तीरंदाजों और सात कोच, सपोर्ट स्टाफ की टीम भेज रहा है। दूतावास ने वीजा नहीं दिए जाने का कोई ठोस कारण भी नहीं बताया है।

दोबारा करेंगे वीजा का आवेदन

एएआई की चिंता यह है कि इशांबी और मिलिंद अनिल को वीजा नहीं मिला तो कंपाउंड में भारतीय टीम नहीं खेल पाएगी। टीम इवेंट में तीन तीरंदाजों को खेलना होता है। एएआई के सेक्रेटरी जनरल अनिल कामिनेनी ने अमर उजाला से कहा कि वह इन तीरंदाजों के  वीजा का आवेदन फिर से करने जा रहे हैं। वर्ल्ड आर्चरी ने उनसे यही कहा है। वर्ल्ड आर्चरी, आयोजनकर्ताओं से इस मुद्दे पर बात हो रही है। टीम 18 जून को जानी है और 17 को छुट्टी है।
दो वर्ष पूर्व भी नहीं दिया था वीजा
अमेरिका ने दो वर्ष पूर्व यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए 20 तीरंदाजों का वीजा रोक दिया था। गुस्साए एएआई ने तब पूरी टीम को ही चैंपियनशिप में नहीं भेजा था। साथ ही वर्ल्ड आर्चरी से अमेरिका को टूर्नामेंटों की मेजबानी पर प्रतिबंध लगाने को कहा था।बावजूद इसके अमेरिका ने भारतीय खिलाड़ियों का एक बार फिर वीजा रोका है। इससे पहले भी अमेरिका ने मुसलिम होने के नाते भारतीय शूटर इमरान हसन खान और कोच सैयद वाजिद अली को वीजा नहीं दिया था।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.