Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी-अभी: अमित शाह का बड़ा ऐलान, येदियुरप्पा होंगे कर्नाटक में भाजपा का चेहरा

amit-shah-090909उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बाद अब भाजपा कर्नाटक में भी कमल खिलाने की पूरी कोशिश में जुट गई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा राज्य में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

राज्य में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। यह पूछे जाने पर कि येदियुरप्पा जो प्रदेश पार्टी अध्यक्ष हैं, वे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे? शाह ने कहा, ‘हां वे होंगे। कर्नाटक में येदियुरप्पा के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।’

गौरतलब है कि येदियुरप्पा को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मुख्यमंत्री पद की कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी। उन पर जमीन और अवैध खनन घोटाले के आरोप लगे थे। कर्नाटक भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। बीते दिनों गुटबाजी से निजात पाने के लिए पार्टी ने कई नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी।

वहीं शाह ने संकेत दिया कि गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपानी इस शीर्ष पद के लिए पार्टी की पसंद होंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या रूपानी गुजरात चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे? शाह ने कहा, ‘वे पहले से ही मुख्यमंत्री हैं।’ उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 150 से अधिक सीटें जीतेगी।

गुजरात में साल के अंत में चुनाव होने हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में अभी तय नहीं किया है। हिमाचल में भी गुजरात के साथ चुनाव होने हैं। 

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.