Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अब 4G ही नहीं, 2G-3G स्मार्टफोन में भी चलेगी Jio सिम, जानिए कैसे

jiofi_2g_3g_device_2016127_1265_07_12_2016डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो सिर्फ 4जी सिम पर ही काम करता है। ऐसे में अगर आपका स्मार्टफोन 3जी या 2जी सपोर्ट करता है, तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। दरअस, रिलायंस जियो ने घोषणा की है कि अब 2जी और 3जी फोन वाले भी इस सर्विस का लुत्फ उठा पाएंगे। इसके लिए रिलायंस ने 4जी डिवाइस जियोफाई बाजार में उतारा है।

यह है जियोफाई

जियोफाई एक 4जी पोर्टेबल डिवाइस है। इसके जरियो वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, डाटा और जियो एप्स इस्तेमाल की जा सकती हैं। कंपनी ने कहा है कि जियोफाई 4जी पोर्टेबल वायस और डाटा डिवाइस है, जो कि हॉटस्पॉट के रूप में काम करता है। जियोफाई डिवाइस के जरिए 90 दिनों तक यूजर्स फ्री डाटा, वॉयस कॉल और एसएमएस जैसी सेवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं।

ऐसे करें जियोफाई का इस्तेमाल

1. इसके लिए यूजर को जियोफाई में सिम लगाकार उसे एक्टिवेट करना होगा।

2. इसके बाद 2जी या 3जी स्मार्टफोन पर जिओ 4जी वॉयस एप्लीकेशन डाउनलोड करनी है। जिसे जियो नेटवर्क से कनेक्ट करना है।

3. इस डिवाइस के जरिए जियो यूजर्स इंटरनेट, वॉयस कॉल, वीडियो कॉल और एसएमएस जैसी सेवाओं का लुत्फ उठा सकता है।

4. इसके लिए यह बिल्कुल जरुरी नहीं है कि आपके पास 4जी डिवाइस हो।

ऐसे खरीदें रिलायंस जियोफाई डिवाइस

इस डिवाइस को खरीदने के लिए यूजर्स को अपने नजदीकी रिलायंस डिजिटल/रिलायंस डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर पर जाना होगा। वहां से आप इस डिवाइस को ले सकते हैं। इसके लिए आपको पासपोर्ट फोटो, फोटो आईडी और एड्रेस प्रूफ ले जाना होगा। इसके बाद आपको 180089011977 पर टेली वेरिफिकेशन के लिए कॉल करना होगा। प्राप्त खबरों की मानें तो ये डिवाइस 2,899 रुपए में खरीदी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.