Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अब किसी भी मोबाइल का App Lock खोल सकते हैं मात्र 30 सेकेंड में

08_03_2017-smartphone-app-lockनई दिल्ली। आज कल हर कोई अपने स्मार्टफोन में सिक्योरिटी लॉक लगाकर रखता है। ज्यादातर लोग फोन में सिक्योरिटी के लिए एप लॉक का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप अपने दोस्त की कोई एप चेक करना चाहते हैं और उस एप में लॉक लगा हुआ है, तो हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आएं हैं, जिससे आप बिना लॉक कोड जानें ही कोई भी एप ओपन कर सकते हैं। इस ट्रिक के जरिए आप किसी भी फोन का व्हाट्सएप, फेसबुक या गैलरी लॉक खोल सकते हैं। कई लोग सिक्योरिटी के लिए CM Security या App Lock का इस्तेमाल करते हैं। हम इस ट्रिक में App Lock के बारे में बताएंगे। यह ट्रिक सभी एप लॉक वाले एप पर काम करती है।

1. इसके लिए आपको सबसे पहले स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाना होगा। यहां आपको एप्स ऑप्शन मिलेगा, उस पर टैप कर दें।

2. अब आपके सामने एप की पूरी लिस्ट खुल जाएगी। यहां आपको एप लॉक वाली एप को ढूंढना है। यह किसी भी नाम से हो सकती है जैसे App Lock 

3. अब एप पर क्लिक करते ही आपके सामने एक विंडो खुल जाएगी। इसमें आपको वर्जन, अनइंस्टॉल जैसे कई ऑप्शन दिखाई देंगे। यहां आपको FORCE STOP का ऑप्शन भी दिखेगा। इसपर क्लिक कर दें।

4. इसके बाद आपके सामने एक मैसेज आएगा, इसमें OK पर क्लिक कर दें।

5. अब आप किसी भी एप में जा सकते हैं। चाहे व्हाट्सएप हो या मैसेंजर हो या फेसबुक हो या फोन की फोटो/वीडियो गैलरी हो।

6. हालांकि, इसके लिए फोन और सेटिंग्स में लॉक नहीं होना चाहिए। इस ट्रिक का इस्तेमाल एप लॉक का पैटर्न भूल जाने पर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.