Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अपने महंगे कपड़ों की यूं करें देखभाल!

कपड़े आपके व्यक्तित्व को उभारने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए इन्हें लंबे समय तक सहेज कर रखने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है।

  • कपड़ों की अलमारी के हर भाग में रूटीन के हिसाब से इस्तेमाल में लाए जाने वाले कपड़े रखें। जैसे रोजाना पहने जाने वाले कपड़े अलग हिस्से में रखें,स्पोर्ट्सवेयरशाम को पहने जाने वाले या पार्टी में पहने जाने वाले और रात को पहने जाने वाले कपड़े अलग हिस्से में रखें।

 

  • कपड़ों को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में बनाए रखने के लिए उन्हें फैब्रिक के हिसाब से धोएं। ऊनी और सिल्क के कपड़ों को सिर्फ ड्राई क्लीन कराएं और इन्हें उचित तापमान पर प्रेस करें।

 

  •  सूती और लिनेन के कपड़ों को हाथ से धोकर छाया में सुखाना चाहिए। बुने हुए कपड़ों को सपाट सुखाना चाहिए। इन कपड़ों को टांगने से नेकलाइन के पास इनकी शेप बिगड़ सकती है।

 

  • सफेद कपड़ों को हमेशा अन्य रंग के कपड़ों से अलग धोएंक्योंकि इन पर दूसरे रंग के कपड़े का रंग चढ़ जाने की संभावना रहती हैं।

 

  • अच्छे फैब्रिक वाले कपड़े खरीदेंजिससे ये ज्यादा दिन तक टिके रहें। फैशन की चमक-दमक में कुछ भी न खरीद लेंक्योंकि ये ज्यादा दिन नहीं टिकते।

 

  •  चाहे साड़ी होलहंगादुपट्टा या ब्लाउजइन कपड़ों को सफेद सूती कवर में सहेज कर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.