Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अपना दल का जिलों में प्रदर्शन आज

apna-dal-1458391208लखनऊ। अपना दल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शनिवार दस दिसम्बर को धरना देगा। धरने के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को सात सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपेगे। दल के प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आर. बी. सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसान वर्ष मना रही है मगर सरकार द्वारा धान क्रय केन्द्र अभी तक प्रदेश में पूरी तरह से खोले नहीं गये है। जहां क्रय केन्द्र खुले भी हैं वहां पर धान की खरीद नहीं हो पा रही है।

उन्‍होंने कहा कि जहां खरीद हो रही है वहां पर धान किसानों से 25 प्रतिशत नमी काटी जा रही है। धान का समर्थन मूल्य केन्द्र द्वारा 1450 रुपये तय किया गया है। नमी काटने और सफाई कराने के बाद किसानों को उनका धान लगभग आठ सौ रुपये प्रति कुन्तल के हिसाब से पड़ रहा है। यह किसानों के साथ नाइंसाफी है। किसानों को ठगा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार को अविलम्ब कदम उठाते हुए धान का समर्थन मूल्य के हिसाब से धान खरीदने का काम करे।

उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आलू के क्रय केन्द्र खोलकर किसानों की आलू खरीदने की व्यवस्था सुनिश्चत करे। साथ ही साथ किसानों को नि:शल्क खाद देने के आदेश जारी कर किसानों को राहत देने का काम करे। उन्होंने बताया कि अपना दल 15 दिसम्बर दस जनवरी तक चलने वाले किसान कमेरा जागरण रथ यात्र लखनऊ से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेगा। जो प्रदेश के 35 जिलों में भ्रमण कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पोल खोलने का काम करेगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.