Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अपना दल और भाजपा में दस सीटों पर सहमति

 अपना दल और भाजपा के बीच दस सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है लेकिन बनारस और मिर्जापुर की छह सीटों पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। इस पर मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और अनुप्रिया के बीच अंतिम दौर की वार्ता होगी।anupriya-patel_1470513856
 
पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार फैजाबाद के गोसाईगंज, जौनपुर के मड़ियाहूं, प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज, इलाहाबाद के प्रतापपुर, फतेहपुर के जहानाबाद, सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ सहित अन्य सीटों पर सहमति बनी है। अंतिम निर्णय मंगलवार को होगा। 

अपना दल 27 सीटों की डिमांड भाजपा से कर रही है। बनारस की रोहनिया, सेवापुरी, पिंडरा और मिर्जापुर की छानबे, चुनार, मड़िहान सीटों के लिए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से हुई वार्ता बेनतीजा रही। इस पर निर्णय के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल आझ अमित शाह सेे बात करेंगी।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.