Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अनुष्का की शादी को मां ने कर दी हाँ…अब क्या करेंगे विराट?

बॉलीवुड की जानी मानी कलाकारा एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कुछ ही दिनों में हिन्दी सिनेमा में अपनी अच्छी पहचान बना ली है। इतना ही नहीं उनकी प्रोफोशनल लाइफ के अलावा अनुष्का अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।

अनुष्का की शादी को मां ने कर दी हाँ...अब क्या करेंगे विराट?

यह तो हम सभी जानते है कि उनके और विराट को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। लेकिन अभी कुछ ऐसा हुआ जिससे उनकी शादी एक बार फिर चर्चा का टॉपिक बन गई हैं क्योंकि हाल ही में अनुष्का की मां ने उन्हें रणबीर से शादी करने की सलाह दी है।

दरअसल यहां हम बात कर रहे है एक शो की जिसमें अनुष्का की मां ने उन्हें ये सलाह दी है। बता दें कि हाल ही में अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंची। उनके साथ रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन भी साथ में थे।

 शो के दौरान एक महिला ने अनुष्का को अपनी बेटी कहा और मां होने के नाते अनुष्का को रणबीर से शादी करने की सलाह दी। हालांकि यह बात सुनकर अनुष्का चौंक गई, लेकिन रणबीर ने इस बात पर खूब मजे लिए। सिर्फ रणबीर ही नहीं बल्कि कपिल ने भी अनुष्का के साथ खूब मस्ती की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.