Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अटूट प्रेम की दास्तां, पति के मरने पर पत्नी ने भी दी जान

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
  • पति के मरने की खबर पाकर पत्नी ने भी दी जानपूरा किया सात फेरों का वादा

  • मैलानी में हुई पति की मौत

  • खबर पाकर लखनऊ में पत्नी ने तोड़ा दम

    शादी के सात फेरों में एक वचन साथ जीने-मरने का भी होता है। वैसे तो इसका मतलब आखिरी सांस तक एक-दूसरे का साथ देने की होती है लेकिन बहुत ही कम दम्पत्ति ऐसे होते हैं जिनके प्यार की सांस भी एक साथ रूके। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मैलानी के माता-पिता की मौत ने सभी को झकझोर दिया। 

  •   मैलानी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार चोपड़ा के पिता वेद प्रकाश चोपड़ा (83) का शनिवार की सुबह 9 बजे निधन हो गया। सुनील चोपड़ा की माता शक्तिबाला चोपड़ा (80) का लखनऊ में इलाज चल रहा है। वह लखनऊ में ही अपने छोटे बेटे बादल चोपड़ा के यहां थीं। उन्हें भी खुद को डाक्टर को दिखाना था। पिता की मौत के बाद सुनील ने इसकी जानकारी अपने छोटे भाई बादल को दी। यह खबर पाते ही बादल फूट-फूट कर रोने लगा। जब उनकी मां ने कारण पूछा तो उसने पिता के मरने की बात बताई। इतना सुनते ही शक्तिबाला चोपड़ा को सदमा लग गया और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गईं। यह देख बेटा उन्हें लेकर डाक्टर के पास पहुंचा जहां डाक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दी। 
  •   अभी सुनील चोपड़ा के घर में पिता की मौत का मातम चल ही रहा था कि अचानक माता की मौत का भी समाचार आ गया। एक साथ दो मौत होने से पूरे परिवार में जोर-जोर से रोने-चीखने की आवाज सुनाई देने लगी। देखते ही देखते सुनील चोपड़ा के घर पर काफी  भीड़ जमा हो गयी। जिसने सुना उसी की आंख में आंसू आ गए। नगर में पूर्ण रूप से गमगीन माहौल बना हुआ था। व्यापारियों ने दुख की सूचना पाकर अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। दु:ख की सूचना पाते ही पूर्व चेयर पति नीरज बाजपेई, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता यादव, नेता नरेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्षा सत्यवती के पति देवेंद्र बाबू, नगर व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद गोयल, महामंत्री अमित अरोड़ा, मीडिया कर्मीयों में मनोज शर्मा, जुल्फिकार हुसैन अंसारी, लक्ष्मीकांत गुप्ता, नितिन गुप्ता व कई सभासद घर पहुंचे और दुख प्रकट किया। 
  • इससे पहले वर्ष 25 फरवरी 2010 को सुनील कुमार चोपड़ा के बड़े भाई अनिल कुमार चोपड़ा की मोटर दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब से परिवार की सारी जिम्मेदारियां सुनील कुमार चोपड़ा के कंधे पर आ पड़ी। बीमार माता-पिता के इलाज व सेवा के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ उठाने वाले सुनील कुमार चोपड़ा के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा हो।