Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अगर करेंगे ये 5 चीजें तो बनेंगे ‘बेस्ट हसबैंड’!

बेस्ट हसबैंड बनना किसी युद्ध लड़ने से छोटा काम नहीं। बीवी के लिए चाहे जो कुछ भी कर लिया जाए मगर फिर भी बीवी का मुंह फूला ही रहता है। अब हम आपको कोई जादू को छड़ी दे नहीं सकते जिसे घुमाते ही आपकी बीवी खुश हो जाए लेकिन इन 5 चीजों से क्या पता आप बेस्ट हसबैंड बन ही जाएं-
 

ytui_1488279155 (1)
बीवी की हां में हां मिलाना-
चाहे वो सही हो या नहीं लेकिन बीवी की हां में हां जरूर मिलाओ तभी आप पति नंबर वन बन पाओगे। भई! बीवी से झगड़े में फंसकर कोई फायदा नहीं। उसकी सारी बातें मान लो बात खत्म।

couple_1487148567जहां हां में हां मिलाने से बात न बन रही हो तो प्यार से समझाकर काम निकालने में ही भलाई है।

 

ससुराल वालों के आगे बीवी की तारीफ करना-
ससुराल गए हैं तो बीवी की तारीफ करने से चूक न जाना दोस्त। उसके मम्मी-पापा के सामने उसकी तारीफों के पुल बांध दो। बीवी अपने आप ही लट्टू हो जाएगी आप पर।
56_1488279768
और अगर अपने घर में तारीफ की तो वो आप पर फिदा होगी, हालांकि ऐसा करना हर मर्द के लिए संभव नहीं पर कोशिश करके जरूर देखिए।
 

नौकरीपेशा बीवी के लिए चाय बनाना-
ये भी एक अच्छा तरीका है पति नंबर एक बनने का। जैसे ही बीवी ऑफिस से आए उसके सामने चाय का प्याला लेकर हाजिर हो जाओ। भले की ये इंप्रेशन कुछ ही पल का होगा मगर बीवी से कुछ पल का सुकून भी क्या कोई कम बात है।
 

कॉरपोरेट दफ्तर में काम करने वाली बीवी को पिक एंड ड्राप करना-
दोस्त इस चीज की आदत अगर एक बार बीवी को डाल दी तो इससे पीछे मुड़ना खतरे से खाली नहीं। इसलिए जरा इस कदम को सोच समझ कर उठाना, नहीं तो गुरू ये जी का जंजाल भी बन सकता है। मगर एक बार ये टिप ट्राई किया तो कुछ दिनों के लिए बन ही जाओगे बेस्ट हसबैंड।relationship_1486620136
 

सरेआम खुद को जोरू का गुलाम कहने वाला-
अब इतना कुछ कर ही लिया है तो खुद को जोरू का गुलाम घोषित करने में क्या ही हर्ज है। दुनिया वाले भले थोड़ा टांग खींचेंगे मगर घर में तो सुकून से जी सकोगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.